फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   About 350 teachers will be recruited in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में लगभग 350 टीचर्स की होगी भर्ती

Wed, 30 Oct 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
About 350 teachers will be recruited in Punjab University
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के 78 विभागों में लगभग 350 शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। पीयू पिछले काफी समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर देखने को मिल रहा था। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को नए शिक्षकों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पीयू में खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती होगी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने हाल ही में 26 असिस्टेंट प्रोफेसरों के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी, लेकिन सिंडिकेट ने इस पर रोक लगा दी थी। यूजीसी के आदेश के बाद भर्ती पर लगी रोक भी हट जाएगी।
विज्ञापन

10 नवंबर से पहले यूजीसी को देनी है जानकारी
यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी और कालेजों में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लिया है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल्द ही शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी को 10 नवंबर से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर रिक्त पदों संबंधी जानकारी अपलोड करनी होगी। अगर खाली पदों संबंधी भर्ती में कोई देरी होती है तो ऐसे शिक्षण संस्थानों पर यूजीसी की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीयू रैंकिंग में पिछड़ा
पीयू में स्टूडेंट्स ज्यादा और स्टाफ कम होने के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में पिछड़ गया है। क्यू एस वर्ल्ड रैंकिंग में पीयू आखिरी पायदान पर रहा। इस बार भी पीयू इंडिया के टॉप 50 में 49वें स्थान पर रहा। जानकारों के मुताबिक इसका बड़ा कारण स्टूडेंट टीचर रेशो ठीक नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी ने कई बार भेजा एमएचआरडी को प्रस्ताव
पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए वीसी प्रो. राजकुमार ने भी कई बार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed