फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abortion case: Accused woman arrested, search for husband continues

गर्भपात का मामला : आरोपी महिला गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Abortion case: Accused woman arrested, search for husband continues
पंचकूला। राजीव कालोनी स्थित दुकान में गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सरिता कौशल निवासी सेक्टर-11 के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैै। फिलहाल पुलिस महिला के पति अनिल कौशल की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजीव कालोनी में सोमवार को छापा मारा। जहां जांच के दौरान अवैध तौर पर किए जाने वाले गर्भपात के मामले का खुलासा हुआ। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को चंडीगढ़ से सूचना मिली थी कि गर्भपात करवाने के बाद एक महिला की तबीयत नाजुक हो गई है। उसका उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। तबीयत बिगड़ने पर पहले महिला को मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे सेक्टर 16 चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टरों को पता चला कि महिला ने गलत तरीके से गर्भपात करवाया है। इसके बाद महिला को पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पहले टीम इस दुकान के अंदर पहुंची थी। चार दिन पहले सरिता ने महिला का गर्भपात किया था। यहां से डॉक्टरों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग पंचकूला के पास आई, जिसके बाद एक टीम बनाकर सोमवार को दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed