फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abhay Chautala: Delhi Assembly election result are the symbols of change in politics

राजनीति में बदलाव के संकेत हैं दिल्ली चुनाव नतीजे : अभय

Wed, 12 Feb 2020 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala: Delhi Assembly election result are the symbols of change in politics
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे देश व प्रदेश के लिए राजनीति में बदलाव का संदेश है। आने वाले समय में यह नतीजे नई दिशा देने वाले नतीजे साबित होंगे। इस चुनाव में कितनी बार उतार-चढ़ाव आए परंतु जनता ने उसी को अपना वोट देना उचित समझा जिसने उनके लिए धरातल पर काम किया।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस बयान में अभय चौटाला ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी दलों को जनता का फैसला सिर-माथे मानना चाहिए। इसके बावजूद भी भाजपा को इस चुनाव में समाज को बांटने वाली नीति के कारण जो नुकसान हुआ है उससे भी सबक न सीखते हुए हरियाणा के एक वरिष्ठ भाजपा नेता का ये कहना कि मुफ्तखोरों की वजह से भाजपा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे बड़बोले नेताओं को दिल्ली के चुनाव के नतीजे जनता द्वारा सबकुछ सिखाने के बराबर है।
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि जनता अब जहरीली शब्दावली को पसंद नहीं करती। सिर्फ उसी दल को स्नेह देती है जो उनके लिए मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कार्य करता है। भविष्य में राजनीति में नफरत की कोई जगह नहीं है। क्योंकि भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की लाख कोशिश की लेकिन जनता ने इसको नकार कर एक ऐसे राजनीतिक दल को अपनी सहमति जताई। जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी का प्रबंध आदि के लिए पांच साल पहले किए गए वायदों के अनुसार कार्य करने का प्रयत्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed