फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abhaipur will now get relief from waterlogging

अभयपुर को जलभराव से अब मिलेगी निजात

Wed, 17 Feb 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Abhaipur will now get relief from waterlogging
पंचकूला। अब अभयपुर के निवासियों को गांव में पानी के ठहरने और उसके ओवरफ्लो होने का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस परेशानी को खत्म करने के लिए अब 94 लाख की लागत से एक किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका उद्घाटन हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। अभयपुर के साथ ही इस सीवरेज लाइन का लाभ औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के उद्यमियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

अभयपुर और इंडस्ट्रियल एरिया में औसतन 30 हजार की आबादी है। इस आबादी के लिए अब तक यहां जो सीवरेज लाइन पड़ी थी वह ठीक से काम नहीं कर पा रही थी। इस संबंध में अभयपुर के रहने वाले हरेंद्र मलिक ने कहा कि यहां सीवरेज लाइन काफी समय पहले पड़ी थी और उस समय आबादी काफी कम थी। धीरे धीरे आबादी दस गुणा से ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला जिले के अभयपुर गांव में एक किलोमीटर लंबी सीवेरज लाइन बिछाने के काम का विधिवत शुभारंभ कर कहा कि इस लाइन को डालने का उद्देश्य सीवरेज के ओवरफ्लो को खत्म करना और जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस सीवेरज लाइन पर 94 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की समस्या होती थी
गाँव अभयपुर के लोगों को खासकर बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की वजह से अनेक प्रकार के बीमारियाँ फैलने का डर भी ग्रामीणों में बना रहता था। इस संबंध में में ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सामने अपनी समस्या रखी थी। जिसका समाधान कर दिया गया।
ऐसे बिछेगी यह लाइन
इस सीवर लाइन के बिछने से अभयपुर गांव और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, पंचकूला के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया की यह लाइन गांव की फिरनी के चारों और बिछाई जाएगी और औद्योगिक क्षेत्र-फेज-1, पंचकूला से बाहर तक जाएगी।

बीमारियों से भी छुटकारा
यहाँ के लोगों को जलभराव की स्थिति से पैदा होने वाली बीमारियाँ से छुटकारा मिलेगा। गुप्ता ने बताया कि सीवेरज लाइन बिछाने का काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड-पार्टी इंस्पेक्शन भी करवाया जायेगा। इस मौके पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, अभयपुर के पार्षद राजेश निसाद, पार्षद हरेन्दर मालिक, पार्षद नरेंदर लुभाना, पार्षद जय कौशिक, बीजेपी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षक अभियंता श्री संजीव चोपड़ा, कार्यकारी अभियंता श्री रोहतास सहित अभयपुर गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed