फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   aapwill review the Civic bodies election results

निकाय चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगी आप

Mon, 22 Feb 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
aapwill review the Civic bodies election results
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) में सोमवार से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इनमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्थानीय नेता और एमसी उम्मीदवार शामिल होंगे। बैठकों में निकाय चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में सोमवार से शुरू होने जा रहे राज्य नेतृत्व की बैठक में हाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव के परिणामों की समीक्षा की जाएगी और 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी के स्थानीय नेताओं की राय और चुनाव परिणामों की समीक्षा के आधार पर पार्टी 2022 चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी। मीटिंग में होने वाली चर्चा के आधार पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आगे जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि नगर निकाय चुनावों में शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने भारी संख्या में पार्टी का समर्थन किया और पार्टी की तरफ से पेश की गईं योजनाओं को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

चुनावों के दौरान सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के लोगों ने गुंडागर्दी की। आप कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया। लेकिन आप कार्यकर्ताओं ने हौसला और साहस का परिचय दिया और पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। बैठक में इस बात की भी चर्चा होगी एवं शहरी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आप नेतृत्व की तरफ से उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और पार्टी की तरफ से उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंजाब के आम लोगों और किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी एवं कैप्टन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और सह-प्रभारी राघव चड्ढा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed