फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aadhaar data of students will be safe in Punjab schools

Panchkula News: पंजाब के स्कूलों में सुरक्षित रहेगा विद्यार्थियों का आधार डाटा

Sun, 07 Apr 2024 10:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar data of students will be safe in Punjab schools
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में विद्यार्थियों से अलग-अलग कार्यों के लिए आधार कार्ड डाटा लिया जाता है, जिसके सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों व शिक्षकों की होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इनके सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार बच्चों के आधार डाटा को किसी भी स्तर पर डिसक्लोज नहीं किया जाएगा। अगर कोई स्कूल या शिक्षक ऐसा करता है तो विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद ही ये निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में इस समय करीब 19 हजार सरकारी स्कूल हैं, जिसमें करीब 30 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। सभी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। ऐसी कई योजनाओं के लिए आवेदन शुरू होने हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों के आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि विभाग की तरफ से ये आदेश जारी किए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि अभिभावक आधार संबंधी जानकारी स्कूलों में प्रदान करने में किसी भी तरह से संकोच न करें और साथ ही बच्चों को भी किसी भी तरह से कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed