फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was cheated of Rs 20 lakh in the name of selling land

Panchkula News: जमीन बेचने के नाम पर युवक से ठगे 20 लाख रुपये

Wed, 26 Mar 2025 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 26 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 20 lakh in the name of selling land
चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए फाइल आर्थिक अपराध शाखा को भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जमीन बेचने के नाम पर युवक से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-60 मोहाली निवासी भूपेंद्र कुमार अग्रवाल के शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज जांच के लिए फाइल आर्थिक अपराध शाखा भेज दी है। पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बरवाला निवासी अमनदीप सिंह और नवदीप सिंह से जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद जमीन का एग्रीमेंट करने पर 15 लाख रुपये कैश और 5 लाख आरटीजीएस कर दिए थे।

इस तरह की ठगी
भूपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एग्रीमेंट के बाद जमीन नाम करवाने के लिए 10 अक्टूबर 2021 को दिन तय किया था। बताए समय पर रजिस्ट्री के लिए नहीं आए। जब दोनों से पूछा तो किसी काम का हवाला देकर आने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद कॉल की तो वह टाल मटोल करने लगे थे। 20 लाख लेने के बाद भी जमीन देने से दोनों आरोपियों ने मना कर दिए। जब रुपये वापस करने को कहा तो टालने लगे। कई माह बाद भी रुपये वापस नहीं किए। रुपये मांगने की कोशिश करते तो जान से मारने की धमकी देते। तीन साल बाद जब रुपये वापस नहीं मिले तो दोनों भाइयों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पास जांच
आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमल जीत सिंह ने बताया कि चंडीमंदिर थाने से आई फाइल की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेज दिया है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed