फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young woman returning from a party was mysteriously murdered; her body was found in a crematorium a month and a half later.

Panchkula News: पार्टी से लौट रही युवती की रहस्यमयी हत्या, डेढ़ माह बाद श्मशानघाट में मिला शव

Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A young woman returning from a party was mysteriously murdered; her body was found in a crematorium a month and a half later.
टैटू से हुई पहचान, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस बोली- सहमति संबंध में रह रहे साथी से पूछताछ के बाद मामला होगा स्पष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 के श्मशानघाट के पीछे एक महिला का डेढ़ माह बाद गला हुआ शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई जो लंबे समय से अपने सहमति संबंध में रह रहे साथी के साथ रह रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सहमति संबंध में रह रहे साथी से पूछताछ बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
शिकायतकर्ता विक्की शर्मा ने बताया कि वह जीरकपुर में डीजे का काम करता है। युवती और उसका सहमति संबंध में रह रहा साथी पिछले चार-पांच वर्षों से उसके परिचित थे। अक्तूबर 2025 में दोनों काम की तलाश में उसके पास आए और फिर काम करना शुरू किया। दोनों जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित किराये के मकान में रहने लगे। 13 नवंबर की रात 10 बजे युवती अपने साथी के साथ क्लब पार्टी के लिए गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। उन्होंने और युवती के साथी ने युवती को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


डेढ़ माह बाद गला हुआ शव बरामद
करीब डेढ़ महीने बाद, 30 दिसंबर को सेक्टर-20 के श्मशानघाट के पीछे महिला का गला हुआ शव मिला। शव पर लाल जैकेट और दाहिनी बाजू का टैटू देखकर पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवती मूलरूप से कहां की रहने वाली है पुलिस ने नहीं जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के घेरे में नाम आया पेटीएम ट्रांजैक्शन
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस रात युवती लापता हुई उसी रात 1:50 बजे उसके मोबाइल पर पेटीएम से 450 रुपये अज्ञात नंबर से आए। युवती उसके पास काम करती थी और कई बार वह उसके खाते में कोई भी भुगतान भेज देती थी। जिसे वह बाद में ले जाती थी। ऐसे में जांच में पता चला कि यह भुगतान मनोज कुमार पाल के खाते से किया गया। पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि इसी व्यक्ति ने युवती की हत्या कर शव को श्मशानघाट में फेंका हो सकता है।


फरार लिव-इन पार्टनर की तलाश
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सहमति संबंध में रह रहे साथी से पूछताछ की तैयारी कर रही है। उसके सभी मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए जा रहे हैं। सेक्टर-20 थाना एसएचओ सोमवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जांच में पुलिस पर उठ रहे सवाल
युवती के लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत कब और किसने दी।
वह जिस क्लब पार्टी के लिए निकली थी, वहां पहुंची भी या नहीं।
क्लब के सीसीटीवी फुटेज और एंट्री रिकॉर्ड पुलिस ने खंगाले या नहीं।
घटना के बाद से लिव-इन पार्टनर कहां है।
पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स ट्रेस की या नहीं।
युवती के गायब होने वाली रात 1:50 बजे पेटीएम ट्रांजेक्शन किसके कहने पर हुई।
मनोज कुमार पाल से युवती की मुलाकात कैसे हुई और वह अकेला था या किसी और के साथ।
श्मशानघाट, क्लब और रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज जांच में कहां तक खंगाली गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण क्या सामने आया।
शव को श्मशानघाट के पीछे क्यों फेंका गया।
आरोपी को इलाके की पूरी जानकारी पहले से थी या नहीं।
यह हत्या रंजिश का नतीजा है या अन्य कोई साजिश का हिस्सा।
लिव-इन पार्टनर की भूमिका कितनी संदिग्ध है।
जैकेट पर किसी और के फिंगरप्रिंट मिले।


आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed