फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man drowned in Ghaggar during Ganpati immersion, four youths saved him by risking their lives

Panchkula News: गणपति विसर्जन के दौरान घग्गर में बहा युवक, चार युवकों ने जान पर खेलकर बचाया

Mon, 16 Sep 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in Ghaggar during Ganpati immersion, four youths saved him by risking their lives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गणपति विसर्जन के दौरान रविवार को घग्गर में एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। युवक करीब तीन सौ मीटर दूर तक बहता चला गया। इस दौरान उसके साथियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। बहाव की वजह से उसके सिर और बाजू में काफी चोटें लगी हैं। उसे तत्काल पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। युवक की पहचान अनुज रायपुर खुर्द चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। तीन दिन के भीतर यह दूसरा हादसा है। डेराबस्सी के दो व्यक्ति मूर्ति विसर्जन करने पानी में उतरे थे। दोनों बहाव की चपेट में आए गए थे। इनके साथियों ने कोशिश करके इनको भी बाहर निकाला था।
रविवार को गणपति विसर्जन के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वाहनों में घग्गर नदी पर पहुंचे थे। अनुज भी अपने जानकारों के साथ गणपति विसर्जन के लिए पहुंचा था। पहाड़ों में बारिश होने की वजह से घग्गर का बहाव बहुत तेज था। शाम करीब साढ़े छह बजे विसर्जन के दौरान अनुज का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह करीब 300 मीटर तक बहता चला गया। मौके पर मौजूद अन्य लोग चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद दीपा, कृपाल, परमजीत और पप्पू अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को बचाने के घग्गर नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद नदी के तेज बहाव से अनुज को बाहर निकाला। घग्गर नदी में जाने पर पुलिस ने धारा-144 लगाई है। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। हर साल इस मौसम में पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब से बड़ी संख्या में लोग घग्गर नदी का रुख करते हैं।
विज्ञापन



घग्गर नदी में कार समेत फंस गई थी महिला
पिछले साल 2023 में घग्गर नदी में महिला कार समेत बह गई थी। गनीमत यह रही कि पुल के पिलर के सहारे रुक गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर महिला को कार से बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घग्गर के किनारे पुलिस की पेट्रोलिंग थी। पीसीआर और राइडर मौके पर मौजूद थी। विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया था। उसको बचा लिया गया है। - अरुण बिश्नोई, एसएचओ, सेक्टर-7 थाना, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed