फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A woman was duped of Rs 5.15 lakh on the pretext of Dubai lottery

Panchkula News: दुबई लॉटरी का झांसा देकर महिला से 5.15 लाख की ठगी

Mon, 15 Sep 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 5.15 lakh on the pretext of Dubai lottery
पंचकूला। साइबर ठगों ने पंचकूला की एक महिला को दुबई लॉटरी और सोने-हीरे से भरे पार्सल का झांसा देकर5.15 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई 2025 को उनके मोबाइल पर नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को समीर बताया और कहा कि उन्हें दुबई में 45 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। समीर ने दावा किया कि कंपनी की ओर से भेजा गया पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट पर अटका है जिसमें सोना और हीरे की ज्वैलरी है। इस पार्सल को छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपये कस्टम फीस जमा करनी होगी। शुरुआत में महिला ने मना कर दिया लेकिन बार-बार कॉल आने और लालच भरे ऑफर मिलने पर वह झांसे में आ गई। 12 जुलाई को महिला ने समीर द्वारा दिए गए फोन-पे स्कैनर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। 14 जुलाई को उसने समीर द्वारा दिए गए के दो खातों में 2 लाख रुपये और 1 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने कुल 5 लाख 15 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed