फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A thief broke the lock of a closed house, stole cash, jewellery and other items and fled

Panchkula News: बंद घर का चोर ने तोड़ा ताला, नकदी, ज्वेलरी व सामान चोरी कर फरार

Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A thief broke the lock of a closed house, stole cash, jewellery and other items and fled
चंडीगढ़। चोरों ने सेक्टर-45ए में ताले बंद मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी, नकदी सहित घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। इस बारे में पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-34 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-5 इको सिटी-एक न्यू चंडीगढ़ के मकान नंबर 3219/1 निवासी ग्लाडविन हार्डी ने बताया कि बीती 12 दिसंबर को सेक्टर-45ए के मकान नंबर- 315/2 का ताला टूटा हुआ था। जब उन्हें सूचना मिली तो वह घर पहुंचे और देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी में से लाखों रुपये की ज्वेलरी के अलावा घरेलू व इलेक्ट्राॅनिक सामान सहित नकदी भी गायब थी। हेल्पलाइन नंबर-112 पर सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर एक्सपर्ट्स की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब थाना-34 में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed