{"_id":"651f1a238861b5f3be0f712c","slug":"a-temporary-lab-will-be-built-for-forensic-science-the-team-will-select-the-building-this-month-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-5195-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फोरेंसिक साइंस की बनेगी अस्थाई लैब, टीम इसी माह करेगी भवन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फोरेंसिक साइंस की बनेगी अस्थाई लैब, टीम इसी माह करेगी भवन का चुनाव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनने से पहले कक्षाएं शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान की टीम अस्थाई कक्षाएं लगाने के लिए जगह चिन्हित करने के लिए दौरा करेगी। इसमें लैब स्थापित करने के लिए सेक्टर-23 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, एग्रो मॉल और आईटी पार्क में से एक जगह फाइल किया जाएगा। आने वाले दो माह के अंदर कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
50,000 वर्ग फुट क्षेत्र की करनी है पहचान
कक्षाएं शुरू करने के लिए करीब 50,000 वर्ग फुट क्षेत्र की पहचान करनी है। जहां राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान की अस्थाई लैब स्थापित की जा सके। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसमें पंचकूला के उपायुक्त, डीसीपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, यह कमेटी राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान की टीम को जगह चिन्हित करने में मदद करेंगी।
50 एकड़ भूमि आवंटित करने के निर्देश
गुजरात के गांधी नगर में स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी अपना नया कैंपस पंचकूला में स्थापित करने जा रही है। इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए विस अध्यक्ष ने निर्देश दिए थे। यह जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है। वर्तमान में सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज की साइट के पास खाली पड़ी जगह, एचएमटी, मानक टबरा सहित एक दो गांवों में भवन बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस विश्वविद्यालय के स्थापित होने के बाद राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के नए परिसर की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और साथ ही पंचकूला के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम इसी माह दौरा करेगी। पंचकूला में अस्थाई कक्षाएं बनाने के लिए आईटी पार्क के तीन साइट, सेक्टर-20 एग्रो माल सहित, सेक्टर-23 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में से एक जगह फाइनल किया जाएगा। गठित कमेटी टीम की मदद करेगी। - सुशील सारवान, उपायुक्त पंचकूला।