{"_id":"69a0b602a984a04cd00695a0","slug":"a-notorious-vehicle-thief-was-caught-in-a-blockade-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133444-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाकाबंदी में धरा शातिर वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाकाबंदी में धरा शातिर वाहन चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर घूम रहा था, चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नंबर प्लेट पर जानबूझकर मिट्टी मलकर उसकी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी की शाम क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम अमरटैक्स चौक के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब सात बजे एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट संदिग्ध अवस्था में थी।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्कूटी की पीछे लगी नंबर प्लेट पर मिट्टी मली गई थी, ताकि असली नंबर छिपाया जा सके। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने करीब 10 दिन पहले ढकोली पुल के नीचे से रात के समय यह स्कूटी चोरी की थी। चोरी के बाद असली नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी और उसकी जगह नकली नंबर प्लेट लगा ली थी। आरोपी की पहचान सतबीर सिंह, निवासी बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि तकनीकी जांच के जरिए स्कूटी के असली मालिक का पता लगा लिया गया है, जो चंडीगढ़ की रहने वाली एक महिला है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्कूटी उसे सौंप दी जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।