फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A memorandum was submitted to the chairman to hold a meeting of the House

Panchkula News: सदन की बैठक करवाने के लिए चेयरमैन को सौंपा मांगपत्र

Sat, 23 Aug 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the chairman to hold a meeting of the House
कालका। नगर परिषद के पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को नप कार्यालय पहुंचा। इस दौरान सभी ने चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा को जल्द सदन की साधारण बैठक बुलाने से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर पार्षद कपिल गौड़, विनोद सावर्णी, सीमा देवी, अश्वनी कुमार, रवि चौधरी, कृष्ण लाल बिट्टू, उजाला बक्शी, सुदर्शन कांसल, गुरमुख सिंह, गुलशन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने बताया कि नगर परिषद सदन की साधारण बैठक 15 जनवरी 2025 को हुई थी। बैठक को हुए लगभग 8 माह होने को हैं। ऐसे में जन साधारण के कामों को गति देने के लिए सदन की बैठक करवाना जरूरी है। वहीं पार्षद प्रतिनिधि शिव शंभु ने इस बार होने वाली सदन की बैठक में बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्लयूडी के अधिकारियों को भी शामिल करने की मांग की। वहीं चेयरमैन ने जल्द सदन की साधारण बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



वार्ड में नहीं हुआ एक रुपये का भी काम

पंचायत के समय में सरकार ने गलियों, नालों और धर्मशाला के काम करवाए हैं। निगम के समय में भी सभी काम हुए हैं लेकिन नप के कार्यकाल में कोई काम नहीं हो पा रहा है। कॉलोनी को अनऑथराइज्ड बोल कर सब कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। वार्ड में एक भी शौचालय नहीं बना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, पार्क नहीं है, श्मशान घाट तक नहीं है। वार्ड नंबर-18 में एक रुपये का भी कोई काम नहीं करवाया गया है। - सीमा देवी, पार्षद
विज्ञापन



चार महीने बाद होनी चाहिए हाउस बैठक

सदन की साधारण बैठक हुए करीब आठ माह बीतने को हैं लेकिन अभी तक अगली बैठक की कोई डेट निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे में जनसाधारण के काम कैसे होंगे। हाउस बैठक ही जनता के काम करवाने का एक माध्यम है। प्रत्येक चार माह बाद हाउस बैठक होनी चाहिए। - दर्शन सिंह, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्य हो रहे प्रभावित

पार्षद को अपने वार्ड का मुद्दा रखने के लिए हाउस बैठक ही एक माध्यम है, ऐसे में यदि साल में केवल एक-दो हाउस बैठकें ही होगी तो विकास कार्य प्रभावित होंगे। जल्द हाउस बैठक बुलानी चाहिए।- रवि चौधरी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article