{"_id":"68348bc10725adff2308f5a8","slug":"a-man-was-hacked-to-death-with-an-axe-due-to-illicit-relations-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101611-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध संबंधों के चलते व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध संबंधों के चलते व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव संगत मंडी निवासी एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गांव जस्सी बागवाली निवासी जगसीर सिंह उर्फ गदू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। गदू के आरोपी युवक की मां के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते वारदात हुई।
रविवार शाम जगसीर सिंह अपनी दूसरी पत्नी की बेटी को लेने संगत मंडी स्थित अपने ससुराल आया था। इसका पता आरोपी जैविंदर सिंह को चला, तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना पाकर एसपी देहाती हीना गुप्ता व थाना संगत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुुरू की। थाना संगत पुलिस ने वारदात के चश्मदीद व गदू के दादा की शिकायत पर आरोपी जैवदिंर सिंह व एक अज्ञात युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव जस्सी बाग वाली ने बताया कि जगसीर सिंह रिश्ते में उसका पोता लगता था। उसकी 21 मई 2025 को वार्ड-नौ संगत मंडी निवासी राजवीर कौर के साथ शादी हुई थी। राजवीर काैर के पति गुरदित्ता सिंह की जून 2024 में मौत हो गई थी। उसकी पहली शादी से दो बेटियां व एक बेटा है। शादी वाले दिन एक बेटा व एक बेटी अपनी मां के साथ उसके जगसीर सिंह के साथ गांव जस्सी बागवाली आए गए थे, जबकि तीन साल की बेटी खुशप्रीत कौर अभी अपने पुराने घर संगत मंडी में ही रह रही थी। 25 मई को वह और उसका पोता जगसीर सिंह खुशप्रीत कौर को लेने बाइक पर आए थे।
विज्ञापन
रविवार रात करीब आठ बजे वह खुशप्रीत कौर को लेकर गांव जस्सी बाग वाली के लिए निकले थे कि आरोपी जैवरिंदर सिंह व उसके साथी ने उन्हें संगत मंडी में घेर लिया। दोनों ने गदू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए और फरार हो गए। हमले में गदू की मौत हो गई। थाना संगत के एसएचओ परमपारस चहल ने बताया कि जगसीर सिंह के जैविंदर सिंह की मां के साथ पहले अवैध संबंध थे। इससे जैवरिंदर सिंह उससे रंजिश रखता था। जब उसे जगसीर सिंह के संगत मंडी में आने का पता चला, तो उसने उक्त रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।