{"_id":"69a350939b4d028107041bee","slug":"a-man-was-duped-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-an-australian-work-visa-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133564-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी और फर्जी वीजा थमाने का मामला सामने आया है। पंजाब के जिला लुधियाना निवासी 22 वर्षीय जीवनजोत सिंह की शिकायत पर अंबाला शहर स्थित एक वीजा इमिग्रेशन कार्यालय के संचालक हरभजन सिंह, नेहा मन्नत चौधरी, हरप्रीत उर्फ बम्पी और उनके सहयोगी चिराग के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। सेक्टर-5 थाना पुलिस, पंचकूला ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार 18 अक्टूबर 2025 को जीवनजोत सिंह अपने जीजा गुरदीप सिंह के साथ अंबाला शहर स्थित उक्त इमिग्रेशन कार्यालय में जानकारी लेने गया था। वहां आरोपियों ने 12 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने की बात तय की और भरोसा दिलाया कि वीजा लगने के बाद ही भुगतान लिया जाएगा।
आरोप है कि 2 नवंबर 2025 को हरभजन सिंह ने फोन कर वीजा स्वीकृत होने की सूचना दी और 10 नवंबर तक 12 लाख रुपये नकद देने को कहा। 8 नवंबर को उन्हें पंचकूला सेक्टर-5 में बुलाया गया, जहां हरभजन सिंह अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ मौजूद था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने नकद 12 लाख रुपये लेकर कथित वर्क वीजा दस्तावेज सौंप दिए और ऑनलाइन सत्यापन भी दिखाया।
विज्ञापन
वीजा मिलने के बाद जीवनजोत सिंह ने लगभग 3.50 लाख रुपये खर्च कर सिंगापुर एयरलाइंस से सिडनी की हवाई टिकट, बीमा और होटल बुकिंग करवाई। उसकी उड़ान 11 दिसंबर 2025 को आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली से निर्धारित थी। हालांकि बाद में दोबारा ऑनलाइन जांच करने पर वीजा फर्जी पाया गया।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 12 लाख रुपये की ठगी की, जिससे उसे अतिरिक्त 3.50 लाख रुपये का भी नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।