{"_id":"6b0b3aa3ff80526346030642","slug":"a-legal-awareness-camp-will-be-held-at-thandog-school-on-november-30-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-144204-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ठंडोग स्कूल में 30 नवंबर को लगेगा कानूनी जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ठंडोग स्कूल में 30 नवंबर को लगेगा कानूनी जागरूकता शिविर
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय कुमार घनघस होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठंडोग में 30 नवंबर को सुबह 11:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार घनघस मुख्य अतिथि होंगे।
शिविर में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, मानव तस्करी, तेजाब हमले के पीड़ितों के अधिकार, बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम और निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कानूनी साक्षरता क्लब के प्रभारी डॉ. सुरेश जागलान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून और न्याय व्यवस्था की जानकारी देना है।