{"_id":"67e1b6a2018fc2ca5c00bd48","slug":"a-high-speed-thar-hit-a-girl-she-died-during-treatment-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120802-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार थार ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार थार ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Tue, 25 Mar 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 20 में हादसे के बाद मौके पर खड़ी थार गाड़ी
सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज किया मामला, कार चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 में कालका-जीरपुर हाईवे पर रविवार को शाम सड़क किनारे जा रही युवती को तेज रफ्तार थार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार ने थार को टक्कर मार दी। इस दौरान थार युवती को कुचलते हुए गुजर गई और आगे जाकर पेड़ से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने युवती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान जीरकपुर निवासी रिचा के रूप में हुई है। युवती पीरमुछल्ला डी-मार्ट में नौकरी करती थी। ड्यूटी के बाद वह घर की ओर से जीरकपुर जा रही थी।
मौके से ड्राइवर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद थार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार को शाम युवती सड़क किनारे पैदल घर जा रही थी। गलत साइड आ रही तेज रफ्तार थार लड़की को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ देख चालक फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं।
परिजनों ने किया थाने का घेराव
सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई से मौत की खबर मिलने पर परिजनों ने थाना का घेराव किया। परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। मौके पर सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने परिजनों से बात कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताई संघर्ष भरी दस्तान
पिता सोहन लाल ने बताया कि बेटी रिचा डी मार्ट में नौकरी कर रही थी। वह बीए की पढ़ाई भी कर रही थी। आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण वह सब्जी मंडी में ठेला लगाकर घर खर्च चलाते हैं। परिवार की आर्थिक मदद के लिए रिचा ने कुछ दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी। पिता सोहन लाल ने रोते हुए बताया कि ऋचा कहती थी कि पापा मैं आपका बड़ा बेटा हूं और पढ़ाई के साथ नौकरी करके घर का खर्च पूरा करने में आपकी मदद करूंगी। उन्होंने बताया कि छोटे भाई युवराज को पढ़ाई करवानी है, ताकि वह कुछ बनकर घर की गरीबी दूर करने में मदद करेगा। छोटा भाई युवराज 8वीं कक्षा में पढ़ता है। परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के गांव सीमा बस्ती के वह रहने वाले हैं।
थार चालक की तलाश जारी
सेक्टर-20 थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि थार चालक की तलाश जारी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि थार को कोई महिला चला रही थी। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। वहीं स्विफ्ट कार चालक और थार चालक हाईवे पर रेस तो नहीं लगा रहे थे, इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।