{"_id":"6981107e72107916ad03d657","slug":"a-fraud-of-rs-1630-lakh-committed-in-the-name-of-share-investments-has-been-exposed-panchkula-news-c-87-1-pan1011-132501-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शेयर निवेश के नाम पर 16.30 लाख की ठगी का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शेयर निवेश के नाम पर 16.30 लाख की ठगी का पर्दाफाश
Tue, 03 Feb 2026 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्य दबोचे, कई आरोपी अब भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 16.30 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गिरोह से जुड़े कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप पर रोजाना 5 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर फर्जी निवेश एप डाउनलोड करवाई। खुद को सेबी से मान्यता प्राप्त रिलायंस सिक्योरिटीज से जुड़ा बताते हुए पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।
फर्जी फर्म और ट्रस्ट के खातों में घुमाई ठगी की रकम
पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम को कई बैंक खातों में घुमाया गया। इसके लिए फर्जी फर्मों और ट्रस्टों के नाम से खाते खोले गए थे, ताकि पैसों के लेनदेन को छिपाया जा सके।
विज्ञापन
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आलम खान, जसबीर सिंह, मोनिका (पत्नी सुशील दत्त), सुशील दत्त और सुभाष चंद शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2500 रुपये नकद, 40 मुहरें, दो कीपैड मोबाइल, एटीएम/डेबिट कार्ड, तीन पासबुक, चेकबुक, एक स्वाइप मशीन और ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
सबूत मिटाने की कोशिश, धारा 238 बीएनएस जोड़ी
पुलिस ने बताया कि सबूत मिटाने के प्रयास के चलते मामले में धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। यह मामला 20 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोपी सुशील दत्त और सुभाष चंद को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े कई आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।