फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A drunk man broke the glass of seven shops with an axe, creating panic among the shopkeepers

Panchkula News: नशे में धुत एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से सात दुकानों के तोड़े शीशे, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Sat, 05 Oct 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
A drunk man broke the glass of seven shops with an axe, creating panic among the shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। डेराबस्सी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को नशे में धुत एक व्यक्ति ने सात दुकानों के शीशे तोड़ दिए। मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित दुकानदार पंकज, शिवम, काला, मोबाइल समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे अपनी दुकानों पर हर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोहार की दुकान से कुल्हाड़ी उठाकर एक के बाद एक करीब सात दुकानों के शीशे तोड़ डाले। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जूस पी रहे एक ग्राहक को भी शीशे का भी टुकड़ा लगा है।

घटना के वक्त दुकानों पर पहुंचे ग्राहक भी भागते नजर आए। आरोपी ने मोबाइल, टेस्टिंग लैब, स्टील वर्क्स, दवाइयों की दुकानों सहित अन्य को निशाना बनाया। दुकानदारों ने इस घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बरवाला का ही रहने वाला है। इस घटना को लेकर बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि जैसे ही दुकानदारों की तरफ से कोई लिखित शिकायत आती है तो आरोपी के खिलाफ करवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed