फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A dog bit an employee after he entered the malaria wing office, the owner argued with him

Panchkula News: मलेरिया विंग के दफ्तर में घुसकर कर्मचारी को कुत्ते ने काटा, मालिक ने की बहस

Fri, 04 Apr 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A dog bit an employee after he entered the malaria wing office, the owner argued with him
सुरेंद्र के घुटने पर कुत्ते के काटने के निशान।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर -9 कम्युनिटी सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग के दफ्तर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने स्वास्थ्य कर्मचारी की जांघ में तीन दांत गड़ा दिए। उन्होंने कुत्ते को लेकर आए उसके मालिक से कुत्ते को लेकर आने का विरोध किया। इस पर कुत्ते के मालिक ने उनसे बहस की और गलती नहीं मानी। इसके बाद वह अपने कुत्ते को लेकर बाहर चला गया। इसके बाद वह घायल हालत में सिविल अस्पताल इलाज के लिए आए। उन्हाेंने बताया कि सेक्टर-9 कम्युनिटी सेंटर में लोग कुत्ता घुमाने लेकर आते हैं, विरोध करने पर झगड़ने लगते हैं। इस तरह वह कैसे कम कर पाएंगे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
वीरवार को सुबह नौ बजे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह सेक्टर-9 कम्युनिटी सेंटर के मलेरिया विंग के दफ्तर आए। दफ्तर आने के बाद सेक्टर के निवासी व्यक्ति ने अपना कुत्ता मलेरिया विंग के दफ्तर में छोड़ दिया। इस दौरान कुत्ते सुरेंद्र सिंह के पास आया और उनकी जांघ पर तीन दांत गड़ा दिए। इस पर उन्होंने मलेरिया विंग के दफ्तर में कुत्ते को घुमाने का विरोध किया। इस पर कुत्ते के मालिक ने उनसे बहस की और झगड़ने लगा। इसके बाद वह कुत्ते को लेकर चला गया। उनके साथी कर्मचारी उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आए और एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन

कम्युनिटी सेंटर में लोग घुमा रहे कुत्ते
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दफ्तर में रोज सेक्टर के लोग कुत्ते घुमाने लाते हैं। यहां गदंगी का आलम है। इसे अभी तक ठीक नहीं किया है। जब लोगों को यहां कुत्ते घुमाने से मना करो तो वह झगड़ा करते हैं। इस कारण यहां कर्मचारियों को आए दिन कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट का आदेश कुत्ते के काटने पर मिलेगा मुआवजा
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 नवंबर 2023 को लावारिस व पालतू कुत्ते के काटने के मामले में प्रति दांत के निशान पर 10 हजार रुपये मुआवजा तय किया है। साथ ही मांस नोचने की स्थिति में प्रति 0.2 सेंटीमीटर के लिए 20 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। मुआवजा राशि जारी होने में देरी न हो इसके लिए हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदारी तय की है। हालांकि बाद में इसमें संबंधित विभागों या दोषियों से वसूलने का प्रावधान किया है।


रोज 15 मामले कुत्ते काटने के आ रहे सामने
अस्पताल में रोज कुत्ते के काटने के 15 मामले सामने आ रहे हैं। अब तक वर्ष 2024 में कुत्ते के काटने के 5466 मामले आ चुके हैं।
कोट
कार्यालय में कुत्ता घुमाने और झगड़ने की शिकायत कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने की है। इस मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। - गुरपाल सिंह, इंचार्ज, सेक्टर -10 चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed