फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A crematorium and a park will be constructed in Budhanpur.

Panchkula News: बुढ़नपुर में श्मशानघाट और पार्क का होगा निर्माण

Sat, 17 Jan 2026 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A crematorium and a park will be constructed in Budhanpur.
श्मशानघाट पर चहारदीवारी और शेड, पार्क में ईपीडीएम ट्रैक और सुधरे फुटपाथ के साथ सुरक्षित वातावरण मिलेगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुढ़नपुर में नगर निगम ने पार्क और श्मशानघाट निर्माण की तैयारियों को तेज कर दिया है। वार्ड की पूर्व पार्षद उषा रानी ने बताया कि शुक्रवार को श्मशानघाट के लिए जमीन की निशानदेही कर दी गई।
श्मशानघाट पर पौने एकड़ में चारदीवारी, शेड और कमरे बनाए जाएंगे। दोनों प्रोजेक्ट का वर्क टेंडर जारी हो चुका है और तीन माह के भीतर काम शुरू होने की संभावना है। कुल लागत 96 लाख रुपये होगी। इस मौके पर कानूनगो मक्कखन सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुशील, एमसी पटवारी संजय और सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने उषा रानी ने बताया कि पार्क में ईपीडीएम ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे पथरीले रास्तों की जगह सुरक्षित और टिकाऊ ट्रैक मिलेगी। इसके अलावा पार्क का फुटपाथ, झूले और गेट भी सुधारे जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद उषा रानी ने कहा कि श्मशानघाट तक जाने का रास्ता अभी पतला है, इसलिए बेल फैक्टरी के एमडी से 15 फीट चौड़ा रास्ता बनाने की मांग की गई है। सोमवार को इसके लिए बेल फैक्टरी के पदाधिकारियों से बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed