फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A car hits a person crossing the road

Panchkula News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर

Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
A car hits a person crossing the road
पंचकूला। रामगढ़ फ्लाईओवर के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को रोका। उसने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान प्रेम कुमार रामगढ़ निवासी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बलेनो कार ने रामगढ़ फ्लाईओवर के समीप रोड पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।स्पीड में होने की वजह से चालक कार को रोक नहीं पाया और व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा। उसके मुंह और सिर से काफी खून बह रहा था। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed