फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A call will solve the problem

एक कॉल पर होगा समस्या का समाधान

Thu, 18 Feb 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
A call will solve the problem
पंचकूला। शहरवासियों की बिजली, पानी, सड़कों के गड्ढे इत्यादि समस्याओं का समाधान मात्र एक कॉल पर होगा। पंचकूला के सभी सेक्टरों और गांवों की मार्केटों में सूचना पट लगेंगे, जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर होंगे। ये नंबर पुलिस विभाग की तरह स्थायी होंगे यानी कि अफसरों के तबादले होने पर भी लोग इन्हीं नंबरों से विभाग से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

विधान सभा सचिवालय में बुधवार को पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी की बैठक में इस योजना का खाका तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शहरवासियों की समस्या का निराकरण उनकी प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और पंचकूला नगर निगम के अधिकारी व कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर लगी रेलिंग के रखरखाव पर संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि कई सड़कों पर रेलिंग टूटी होने के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलिंग के बीच में कहीं भी रास्ता न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ाई से काम करना होगा। इसके निगम के कर्मचारियों का ड्यूटी समय बदलने के भी निर्देश दिए। अब अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 1 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होगी। इसके लिए नगर निगम आयुक्त जल्द आदेश जारी करेंगे।
50 से ज्यादा मोबाइल और सिम खरीदेंगे
बैठक में उपस्थित नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि निगम जल्द 50 से ज्यादा मोबाइल हैंडसेट और सिम कार्ड खरीदेगा। दैनिक जरूरत के कामों से संबंधित अधिकारियों के नंबर मार्केटों में सूचना पट स्थापित कर उपलब्ध करवाएं। बैठक में पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी के समन्वयक डीपी सोनी, सह-समन्वयक डीपी सिंघल, सदस्य रमाकांत भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इस्टेट ऑफिसर अनिल दून, मुख्य वास्तुकार हेमराज यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
रेहड़ी फड़ी पर कसेगा शिकंजा
सब्जी और फल बेचने वालों पर भी नगर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि शहर में निर्धारित स्थानों पर वेंडिंग जॉन बनाएं जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के विक्रेताओं को अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही सड़क किनारे नारियल पानी और तरबूज इत्यादि विक्रेताओं को भी हटाने के निर्देश दिए। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे इस प्रकार सामान बेचने से शहर की सुंदरता खराब होती है और साथ ही यहां अचानक वाहन रुकने से हादसा होने का भी डर रहता है।

देशी दवाओं की आड़ में पनप रहा नशे का धंधा
पंचकूला स्वच्छता एवं रखरखाव कमेटी की बैठक में शहर में अनेक स्थानों पर तंबू लगाकर देशी दवाओं कारोबारियों का मुद्दा भी उठा। ये विक्रेता देशी दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए सांझी रणनीति बनाकर ऐसे लोगों को शहर से बाहर किया जाए। इससे जहां छोटे बच्चों पर गलत असर पड़ता है, वहीं युवा पीढ़ी नशे के मकड़जाल में फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed