फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने धरना दिया

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने धरना दिया

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। मांगों को लेकर हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने वीरवार को सेक्टर पांच स्थित शिक्षा सदन पर धरना दिया। धरने में प्रदेशभर से आए अध्यापक संघ के सदस्य पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। धरना सुबह 11 बजे से लेकर पांच बजे तक चला। बाद में अधिकारियों को उन्होंने अपना ज्ञापन पत्र सौंपा। शिक्षा सदन के सामने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कर्मियों की विशेष नजर रही।
विज्ञापन

संघ के प्रधान कुलभूषण शर्मा और महासचिव रणजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि महासंघ ने अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों से कई बार बात की, लेकिन उनके पास शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के लिए वक्त नहीं है। इसी दौरान हरियाणा सरकार की ओर से कई ऐसे निर्णय लिए गए जो न्यायसंगत नहीं है। संघ की प्रमुख मांग जिसमें अध्यापकों की नियमित भरती, गर्भवती महिलाओं की नियुक्ति, पदोन्नति के समय अध्यापकों की स्टैट परीक्षा की शर्त वापस लेने, बजट को दुरुस्त किया जाए, एलटीसी का बजट सभी वर्गों को शीघ्र जारी किया जाए। इसके अलावा सभी का ग्रेड पे बढ़ाया जाए, नॉन स्टाफ टीचिंग की कमी पूरी की जाए, जेबीटी शिक्षकों को भी पदोन्नति की जाए, ट्रेनिंग कैंप आदि छुट्टियों में उसके बदले अर्जित अवकाश देने सहित करीब 33 प्रमुख मांगे हैं। प्रदर्शन में उपप्रधन चमनलाल कौशिक, महावीर कादियान, जोनल सचिव डा. रामनिवास शर्मा व पंचकूला उपप्रधान विजय अरोड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed