{"_id":"9705","slug":"Panchkula-9705-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल कोर्ट 15 दिन में फैसला करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल कोर्ट 15 दिन में फैसला करे
Panchkula
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। बूथ/शोरूम रिज्यूम होने के खिलाफ एडीजे की अदालत में दायर अर्जी पर सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए व्यापारी को स्टे देने से इनकार कर दिया। साथ ही ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिए कि व्यापारी की स्टे अर्जी पर 15 दिन में फैसला करे। अदालत ने याची को दस मई को ट्रायल कोर्ट में अपीयर होने का भी आदेश दिया है। ट्रायल कोर्ट में पहले भी व्यापारी की अर्जी खारिज हो चुकी है।
सेक्टर-16 स्थित एससीएफ नंबर 262 को हुडा को रिज्यूम करना है। इसके लिए पिछले हफ्ते हुडा के अधिकारी मार्केट में आए भी थे, लेकिन व्यापारियों के विरोध के आगे उन्हें हटना पड़ा था। शोरूम के एक किराएदार ने पंचकूला की जूनियर डिवीजन रेनू राणा की अदालत में स्टे की अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने डिसमिस कर दी थी, जिसके खिलाफ व्यापारी ने एडीजे कोर्ट में अर्जी दायर की। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने व्यापारी को स्टे देने से इनकार कर दिया और ट्रायल कोर्ट में दस मई को अपीयर होने को कहा।
साथ जूनियर डिवीजन की कोर्ट को निर्देश दिया कि स्टे की अर्जी पर 15 दिन के भीतर फैसला करे। अब फिर से इस अर्जी पर ट्रायल कोर्ट में सुनवाई होगी। जाहिर है कि एक दिन पहले यानी सोमवार को इसी शोरूम के दूसरे व्यापारी को अदालत ने 11 मई तक मोहलत दे दी थी। अब शोरूम सील होने की कार्रवाई में कम से कम दस दिन और लगेंगे। फिलहाल सीलिंग के डर से व्यापारियों ने काफी सारा सामान शोरूम से निकाल लिया है। उन्हें अभी भी डर है कि हुडा कभी भी शोरूम को सील कर सकता है।