{"_id":"9683","slug":"Panchkula-9683-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-28 में बनेगी ग्रीन बेल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-28 में बनेगी ग्रीन बेल्ट
Panchkula
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 में जल्द ही ग्रीन बेल्ट बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए हुडा ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को हुडा की अतिक्रमण विंग और हार्टिकल्चर के अधिकारी पहुंचे। पहले हुडा ने करीब आधा एकड़ जमीन खाली करवाई और उसके बाद हार्टिकल्चर के कर्मचारियों ने जमीन को समतल कराया। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही ग्रीन बेल्ट तैयार कर दी जाएगी। ग्रीन बेल्ट बनने से हाउसिंग कालोनी के पीछे का हिस्सा खूबसूरत हो जाएगा और लोगों को ग्रीनरी का फायदा मिलेगा।
हुडा के अतिक्रमण विंग के एसडीओ एमपी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-28 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पीछे कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस जमीन पर हुडा की हार्टिकल्चर विंग को ग्रीन बेल्ट बनानी है। उसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और जगह का जायजा लिया। हुडा के अधिकारियों ने पहले हाउसिंग बोर्ड के हिस्से की नाप की और बाद में करीब आधा एकड़ हिस्सा साफ कराया। उसके बाद हार्टिकल्चर की टीम ने भूमि को समतल किया। अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन पर सेक्टर-28 की ग्रीन बेल्ट को तैयार किया जाएगा ताकि सेक्टर को हरियाली मिल सके।