{"_id":"9664","slug":"Panchkula-9664-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर का पहला टीवी शो देखकर निकले आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर का पहला टीवी शो देखकर निकले आंसू
Panchkula
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। मिस्टर परफैक्टनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान अब छोटे पर्दे पर उतर आए हैं। सोमवार को उनके नए शो सत्यमेव जयते को देखकर लोग हिल गए। एंकरिंग से लेकर कार्यक्रम के कन्टेंट को लोगों ने काफी सराहा और कहा कि यदि इतने बड़े स्तर पर समाज की सच्चाई दिखाई जाएगी तो इसका कुछ रिएक्शन होगा और पॉजिटिव ही रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य विषय बेटी को रखा गया।
सेक्टर-16 में रहने वाली श्रेष्ठा पपनेजा ने बताया कि उन्हें यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम को देखते वक्त परिवार के सभी लोग काफी भावुक हो गए। उनकी भी तीन बेटियां हैं, लेकिन परिवार के सभी लोगों ने उन्हें बेटों से भी बढ़कर प्यार दिया। कार्यक्रम की एक चीज यह अच्छी रही कि उन्हें समाज की उस सामाजिक पीड़ा को दिखाया, जो शायद हर सेक्टर या मोहल्ले में दिखे। साथ यह भी भ्रांति दूर हो जाएगी कि अनपढ़ लोग ही कन्या भ्रूण हत्या करते हैं या फिर बेटियों को सताते हैं।
ऐसा ही कुछ अनुभव सेक्टर-14 स्थित हैफेड कांप्लेक्स में रहने वाली रहने वाली रेनू ने बताया। उनका कहना था कि ऐसे अवेयरनेस की सख्त जरूरत थी। अच्छी बात यह है कि इतने बड़े माध्यम से ऐसे इश्यू को उठाया जा रहा है और वह भी आमिर खान के नेतृत्व में। इसका समाज पर जरूर प्रभाव पड़ेगा। घर के सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को इकट्ठा देखा और कुछ भावुक भी हुए।