{"_id":"9636","slug":"Panchkula-9636-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला विस्टा में इंटीरियर और फैशन मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला विस्टा में इंटीरियर और फैशन मेला
Panchkula
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। चंडीगढ़ की इवेंट कंपनी रेजोनेंस की ओर से सेक्टर पांच स्थित होटल बेला विस्टा में तीन दिवसीय इंटीरियर एवं फैशन वीक का शुभारंभ शनिवार को हुआ। फैशन वीक में भारत के अलावा थाइलैंड, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के डिजाइनर एवं इंटीरियर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत की। यह प्रदर्शनी सात मई तक रोजाना सुबह साढ़े दस बजे से रात दस बजे तक खुली रहेगी।
प्रदर्शनी की शुरुआत मुंबई, फरीदाबाद और दिल्ली की फैशन डिजाइनर्स अर्चना, रिशिका और सोनिया आहूजा के डिजाइंस के साथ की गई। इस अवसर पर अंजू खन्ना और पाकिस्तानी डिजाइनर नैंसी और मिस्टर कुमार द्वारा डिजाइनों को भी लोगों ने सराहा। दिल्ली की डिजाइनर मीनाक्षी और अर्चना एवं कोलकाता की गुंजन क्वात्रा के डिजाइनों ने भी लोगों को काफी प्रभावित किया। इस अवसर पर अमन हैंडलूम्स, यॉर टेक्सटाइल, यूनिवर्सल ओवरसीज, शालिनी इंटरप्राइजेज, द फ्लावर बुटीक, शगुन, सिंपली ग्लासिक और रॉयल सिटी जैसे ब्रांड्स मौजूद रहे।