फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑनर किलिंग के डर से तीसरी बार प्रोटेक्शन

ऑनर किलिंग के डर से तीसरी बार प्रोटेक्शन

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के प्र्रेमी जोड़ों पर ऑनर किलिंग का खतरा मंडराता जा रहा है। शनिवार को अदालत ने उन्हें तीसरी बार प्रोटेक्शन हाउस भेजा। इस दौरान भी अदालत में तनाव की स्थिति बनी रही। प्रेमी जोड़ों के घर से काफी संख्या में परिजन आए थे। मामले की सुनवाई होने तक परिजनों की संख्या बढ़ती जा रही थी। प्रोटेक्शन हाउस भेजने के लिए अदालत ने पुलिस को अतिरिक्त संख्या में फोर्स मुहैया करवाने के निर्देश दिए। पुलिस फोर्स आने के बाद ही प्रेमी जोड़ों को प्रोटेक्शन हाउस भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मानकपुर नानकचंद की रहने वाली एक युवती और बीसीडब्ल्यू कालोनी सूरजपुर में रहने वाले युवक ने घर से भागकर शादी रचा ली। उसके बाद दोनों ने पंचकूला अदालत में अर्जी देकर पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की। दोनों को पहले दस दिन के लिए पुलिस प्रोटेक्शन भेजा गया। प्रोटेक्शन खत्म होने जब दोनों कोर्ट वापस आए तो उन्होंने अदालत को फिर से जान का खतरा बताया। उसके बाद कोर्ट ने प्रेमी जोड़ों को पांच दिन के लिए फिर से पुलिस प्रोटेक्शन में भेज दिया। शनिवार को प्रोटेक्शन खत्म हुआ तो अदालत को फिर से अर्जी देकर प्रोटेक्शन बढ़वाने की मांग की। दोनों ने अदालत को बताया कि उन्हें जान का खतरा है, इसलिए उन्हें फिर से पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। अदालत ने उन्हें दस दिन के लिए पुलिस प्रोटेक्शन में भेज दिया है। इस दौरान अदालत में युवती की ओर से भारी संख्या में मौजूदगी देख अतिरिक्त पुलिस फोर्स का इंतजाम करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed