{"_id":"9595","slug":"Panchkula-9595-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा ने सेक्टरों से झुग्गियां हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा ने सेक्टरों से झुग्गियां हटाईं
Panchkula
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हरियाणा अरबन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने वीरवार को आपरेशन क्लीन चलाया। डिवाइडिंग रोड और सड़क किनारे खड़ी करीब 20 रेहड़ियों के चालान काटे।
इसके अलावा सेक्टर 14, 10, 9 और आठ में बनी झुग्गियों को
साफ किया।
हुडा का यह अभियान पहले चरण में सुबह दस से दो बजे तक चला। उसके बाद शाम पांच बजे से शुरू हुआ। अभियान के दौरान हुडा के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
हुडा के अतिक्रमण विंग के एसडीओ एमपी शर्मा ने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने चलेगा। इस दौरान शहर में अवैध रूप से बसी झुग्गियों को साफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टरों से रेहड़ियां भी हटेंगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सेक्टर 14 में बसी करीब 20 झुग्गियों को हटाया गया। उसके बाद आठ और नौ में बसी 20-20 झुग्गियों को हटाया। इसके अलावा झुग्गीवासियों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा झुग्गी बनाई तो कानूनी कार्रवाई होगी। उसके बाद सात, आठ और नौ की डिवाइडिंग रोड पर खड़ी करीब 20 रेहड़ियों के चालान काटे गए। कई का सामान जब्त किया गया। इसके अलावा उन्हें चेतावनी भी दे दी गई। सुपरिंटेंडेंट गुरनाम सिंह ने बताया कि अभियान में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यह अभियान अब सुबह और शाम दोनों समय चलेगा।