{"_id":"9566","slug":"Panchkula-9566-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरवार को नहीं पहुंचे तो बंद होगी फाइल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरवार को नहीं पहुंचे तो बंद होगी फाइल
Panchkula
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। पासपोर्ट से संबंधी फाइल पर यदि कार्यालय की ओर से कोई आपत्ति जताई गई है तो ऐसे आवेदकों को एक और मौका दिया जा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से तीन मई को चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित रीजनल पासपोर्ट आफिस (आरपीओ) में पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी फाइलों की सुनवाई होगी। प्रशासन ने आवेदकों को अपने सभी कागज लेकर अदालत में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। यदि उस दिन व्यक्ति नहीं पहुंचता तो उसकी फाइल बंद कर दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक तीन मई को आरपीओ कार्यालय में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त आशिमा बराड़ ने बताया कि अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट से संबंधित मामलों का निपटारा करना है। पंचकूला के लोगों के पासपोर्ट से संबंधित कार्यालय चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए पंचकूला के लंबित मामले भी इस पासपोर्ट अदालत में शामिल किए गए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों के पासपोर्ट से संबंधित फाइलों पर आपत्तियां हैं, वे अपने सभी दस्तावेज लेकर समय पर पहुंचे और अपने मामले निपटाएं। इस दौरान यह भी कहा गया कि यदि पासपोर्ट के लंबित मामलों से संबंधित व्यक्ति इस पासपोर्ट अदालत में उपस्थित नहीं हुआ तो उसकी फाइल बंद कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में उसे दोबारा से आवेदन करना होगा।