फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुरमति समागम में पहुंचीं देश-विदेश से संगतें

गुरमति समागम में पहुंचीं देश-विदेश से संगतें

Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। गुरद्वारा श्री अकाल आश्रम सोहाना में शुरू हुए सालाना गुरमति समागम के दौरान शुक्रवार को श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। संत बाबा अतर सिंह मस्तुआना साहिब वालों और पंथ रत्न भाई जसबीर सिंह खालसा खन्ने वालों की याद में श्री गुरू हरकिशन साहिब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समागम कराया जा रहा है। ट्रस्ट के चेयरमैन भाई दविंदर सिंह खालसा की अगुवाई में कराए जा रहे समागम में बड़ी संख्या में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी संगतें पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री दरबार साहिब अमृतसर के पूर्व ग्रंथी जसवंत सिंह परवाना ने गुरशबद विचारों के माध्यम से संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। इसके बाद विभिन्न जत्थों ने कीर्तन पेश किया। समागम बारे अमरदीप सिंह सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरु शबद विचार सम्मेलन होगा। इसमें ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना, महंत काहन सिंह सेवा पंथी, भाई दविंद सिंह हैड ग्रंथी, संत अमीर सिंह जवदी टकसाल, ज्ञानी जसवंत सिंह ग्रंथी श्री दरबार साहिब, भाई किशन अमृतसर वाले समेत कई विद्वान दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक रागों में कीर्तन समागम होगा। कीर्तन समागम शाम पांच बजे से दस बजे तक होगा। समागम का सीधा प्रसारण 222.ड्ढड्डड्डठ्ठद्ब.ठ्ठद्गह्ल पर किया जा रहा है। वहीं, रविवार को सुबह 11 बजे से पीटीसी पर प्रसारित किया जाएगा। लोग घर बैठे ही इसका आनंद उठा पाएंगे।
विज्ञापन


फाइनेसर के घर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
मोहाली। फेज 11 में फाइनेंसर मोहन इंदर सिंह के घर पर हमला कर सब कुछ तहस-नहस करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंदर सिंह (22) चंडीगढ़ के सेक्टर 41 का रहने वाला है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉरेस्पॉन्डेंस द्वारा ग्रेजुएशन कर रहा है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जसविंदर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जसविंदर सिंह ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह भी उस ग्रुप में शामिल था, जिसने फाइनेंसर के घर पर हमला कर सब कुछ तोड़-फोड़ दिया था। बाहर खड़ी पड़ोसियों की सात कारें भी तोड़ी गई थीं। पुलिस ने फाइनेंसर की शिकायत पर तीन मार्च-13 को अज्ञात युवकों के खिलाफ परचा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह बराड़ (19) को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बराड़ के मुताबिक मोहन इंदर सिंह ने एक शादी समारोह में उसकी बहन के साथ बदसलूकी की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों संग मोहन इंदर के घर पर हमला किया था। वारदात में डीएवी का छात्र पैरी भी शामिल था, जो फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed