{"_id":"146-14818","slug":"Panchkula-14818-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दंपति आज से भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दंपति आज से भूख हड़ताल पर
Panchkula
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के दो साल बाद विशेष सेवावृद्धि की मांग कर रहे राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दंपति मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार को दोनों रिटायर्ड शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिल सके। इसके बाद उनके पीए और सुपरिंटेंडेंट ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी फाइल हायर अथॉरिटी को भेज दी गई है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक दंपति 15 जनवरी से शिक्षा सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं।
चरखीदादरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिंदी के प्रवक्ता एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रताप सिंह ने बताया कि वे इस आश्वासन से खुश नहीं हैं क्योंकि उनसे विभाग के निदेशक ने इस संबंध में कोई बात नहीं की। वे 22 जनवरी को भूख हड़ताल करने वाले हैं। भिवानी मिसरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सरोज देवी ने कहा कि वे विभाग के इस रवैये नाखुश हैं, क्योंकि विभाग राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के साथ ऐसा कर रहा है तो आम शिक्षक कहां जाएंगे। ये दोनों रिटायर्ड शिक्षक 16 जनवरी से शिक्षा सदन के बाहर अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि इनकी बात सुनने को विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
दो साल से पेंडिंग है केस
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त ईश्वर सिंह ने बताया कि उनका केस कार्यालय में पिछले दो साल से पेंडिंग है। बार-बार निदेशालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। अध्यापकों ने मांग की है कि विभाग उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर दे। वे उन्हें मिलने वाली 58 वर्ष की आयु उपरांत दो वर्ष की विशेष सेवावृद्धि का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यहीं नहीं, अधिकारियों ने सेवानिवृत के नोटिस भी जारी कर दिए हैं।