{"_id":"146-13542","slug":"Panchkula-13542-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के शोर मचाने पर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के शोर मचाने पर भागे चोर
Panchkula
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर। शहर में ईशर नगर मार्केट में मंगलवार रात को चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी के शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी इस दुकान से करीब साढ़े चार लाखे रुपये के गहने चोरी हुए थे।
राणा ज्वेलर के मालिक अकबर राणा के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। रात करीब 1:30 बजे तीन-चार चोरों ने दुकान का शटर तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले चोरों ने बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। तोड़-फोड़ की आवाजें सुनकर पड़ोस की दुकान के ऊपर घर में सो रहे जगमोहन की नींद टूट गई। इसके बाद उसने बाहर झांका तो बाहर एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। इसके बाद जब वह बाहर जाने लगा तो उसे अपनी दुकान के आगे और पीछे वाली साइड के दरवाजे बाहर से बंद मिले। ऐसे में जगमोहन ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर पिंजौर की ओर भाग गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी नवीन संधू ने मौके का मुआयना किया।
--------------