फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर में बनेंगे छह गारबेज कलेक्शन सेंटर

शहर में बनेंगे छह गारबेज कलेक्शन सेंटर

Mon, 03 Sep 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 03 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम शहर में जल्द ही छह गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाएगा। इन सेंटरों के बनने से सेक्टराें में बिखरे कूड़ों से निजात मिल जाएगी। डीटीपी ने निगम को विभिन्न सेक्टरों में जगह की पहचान कर दे दी है। निगम ने अपने इंजीनियरिंग विंग को सेंटर का डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। निगम का दावा है कि जैसे ही डिजाइन तैयार होगी, उसके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और जल्द से जल्द गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने की कोशिश की जाएगी, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर में फिलहाल अब तक एक भी गारबेज कलेक्शन सेंटर नहीं है। यह प्रस्ताव 2008 से विचाराधीन है। उस दौरान हाउस ने प्रस्ताव पास कर गारबेज कलेक्शन सेंटर की जगह ढूंढने की जिम्मेदारी डीटीपी को सौंपी गई थी, लेकिन नगर निगम और नगर परिषद का मामला लटक जाने से यह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया। नगर निगम के ईओ ओपी सिहाग ने इसे इनिशिएटिव लिया और डीटीपी को फिर से जगह तलाशने के लिए कहा। डीटीपी ने जगह की पहचान कर ली, लेकिन डिजाइन के बाद यह मामला लटक गया। तब से लेकर अब तक इस दिशा की ओर कोई भी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

इन सेक्टरों में बनेंगे गारबेज कलेक्शन सेंटर
नगर निगम ने शहर में छह गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए सेक्टर की पहचान कर ली है। निगम के मुताबिक सेक्टर 2, 4, 6, 12 या 12ए, इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन व टू और राजीव कालोनी के पास बनाया जा सकता है। फिलहाल इन सेक्टरों में गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। इंजीनियरिंग विंग सेंटर की डिजाइन बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्शन सेंटर पर हो सकता है विरोध
नगर निगम ने गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए जगह और सेक्टर का चुनाव तो कर लिया है, लेकिन अब तक खुलासा नहीं किया कि वह सेक्टर के किस हाउस नंबर के पास बनेगा। जाहिर है कि कोई भी अपने घर के पास गारबेज कलेक्शन सेंटर नहीं बनने देगा, ऐसे में इसका विरोध हो सकता है। पिछले दिनों सेक्टर-10 में गारबेज सेंटर बनाने पर सेक्टरवासियों ने विरोध कर दिया था। उसके बाद से सेक्टर-10 का मामला फिलहाल दब गया।
कोट
चंडीगढ़ की तर्ज पर पंचकूला में भी हर सेक्टर में गारबेज कलेक्शन सेंटर बनने चाहिए। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। कूड़े की प्राब्लम हर सेक्टर में हैं। यदि यह योजना सिरे चढ़ती है तो शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी।
-रविंदर रावल, पूर्व प्रधान नगर परिषद
कोट
हर सेक्टर को गारबेज कलेक्शन सेंटर की जरूरत है। निगम ने इस बनाने में देरी कर दी। हर सेक्टर में कलेक्शन सेंटर का निर्माण करना निगम की चुनौती होगी। इसके निर्माण के लिए निगम को सभी आरडब्ल्यूए और पूर्व पार्षदों को विश्वास में लेना चाहिए।

-बीबी सिंघल, पूर्व उपप्रधान नगर परिषद
कोट
शहर में छह गारबेज कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए जगह की पहचान कर ली गई है। निगम की इंजीनियरिंग विंग को कलेक्शन सेंटर का डिजाइन बनाने के लिए कह दिया गया है। जैसे ही डिजाइन तैयार होता है, टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
-ओपी सिहाग, ईओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed