{"_id":"5e94cc7e8ebc3e6fa93b22e8","slug":"979-specialist-doctors-are-providing-telemedicine-services-panchkula-news-pkl3723092108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः हरियाणा में 979 विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे टेलीमेडिसिन सेवाएं, फोन करें समस्या बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः हरियाणा में 979 विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे टेलीमेडिसिन सेवाएं, फोन करें समस्या बताएं
Tue, 14 Apr 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में कोरोना के लक्षणों को लेकर लोगों को पूरी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। सरकार अस्पताल के बजाय घर पर ही टेलीमेडिसिन के जरिये स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग हेल्प लाइन के माध्यम से टेलीमेडिसिन परामर्श सेवाएं मुहैया करा रहा है। हेल्पलाइन की स्थापना राज्य में कोरोना के लक्षणों से संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए की गई है। संभावित मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए कहा गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सक महत्वपूर्ण कॉल का जवाब देने के साथ समस्या का समाधान भी करेंगे। आम नागरिक टोल फ्री शॉर्ट कोड 1075 या 8558893911 डायल कर कोविड -19 हेल्पलाइन तक पहुंच सकते हैं। टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा 2 अप्रैल को शुरू की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग करना है। लगभग 979 विशेषज्ञ चिकित्सकों को टेलीमेडिसिन परामर्श के लिए चुना गया है।
इनमें सामान्य चिकित्सक 185, कार्डियोलॉजिस्ट 3, स्त्री रोग विशेषज्ञ 21, बाल रोग विशेषज्ञ 38, रेडियोलॉजिस्ट 5, सर्जन 15, मनोचिकित्सक 3, मनोवैज्ञानिक 29, ईएनटी 14, एनेस्थेटिस्ट 20, हड्डी रोग विशेषज्ञ 20, माइक्त्रसेबायोलॉजिस्ट 6, डेंटल 97, आयुष डॉक्टर 489, नेत्र रोग विशेषज्ञ 15, त्वचा विशेषज्ञ 4, फिजियोथेरेपिस्ट 2, पैथोलॉजिस्ट 7, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट 1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 1, फोरेंसिक मेडिसिन 1, चेस्ट और टीबी विशेषज्ञ 3 शामिल हैं।
विज्ञापन
रोगियों को मनोचिकित्सा और मनोविज्ञान परामर्श प्रदान करने के लिए लगभग 32 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। कॉलिंग एजेंट्स को हेल्पलाइन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों को कॉल अटेंड करने और स्थानांतरित करने के लिए तैनात किया गया है। अब तक 4705 नागरिकों को विशेष डॉक्टर टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। टेलीकंसलेशन की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।