फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   95,000 rupees blown from the account by luring the youth of twenty thousand rupees

युवक को बीस हजार रुपये का लालच दे खाते से उड़ाए 95,000 रुपये

Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
95,000 rupees blown from the account by luring the youth of twenty thousand rupees
रायपुररानी। गांव गणेशपुर निवासी एक युवक को बीस हजार रुपये भेजने का लालच देते हुए उसके खाते से 95,000 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पंचकूला साइबर क्राइम थाना में लिखित शिकायत देते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचकूला साइबर ब्रांच को दी शिकायत में गांव गणेशपुर निवासी सुरेश ने बताया कि उससे किसी युवक ने सुनील नाम से फोन कर पुराना दोस्त होने के बहाने काफी देर बात की। इसके बाद उसने कहा कि वह आज नेटवर्क क्षेत्र में नहीं है। उसे किसी से बीस हजार रुपये लेने हैं, जिसके बाद उसने एक क्यूआर कोड भेजा व उसे स्कैन करने के लिए बोला तो तभी उसके खाता से राशि कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने संपर्क किया तो उसने एक और क्यूआर कोड भेजा व उसे भी उसके खाते से राशि कट गई। सुनील ने आश्वास दिया कि इस बार वह एक कोड और भेज रहा है व उसके पूरी राशि वापस आ जाएगी, लेकिन पहले की तर्ज पर तीसरी बार में पचास हजार खाते से उड़ गए। इस प्रकार उसके खाते से कुल 95,000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed