{"_id":"60805e988ebc3ec33e54a44e","slug":"930-crore-rupees-of-wheat-sent-to-farmers-accounts-on-ram-navami-bureau-news-pkl4110834160","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नवमी पर गेहूं की 930 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नवमी पर गेहूं की 930 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में गेहूं की फसल का भुगतान करते हुए राम नवमी को 930 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी। जबकि मंगलवार तक भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित 2725 करोड़ की अदायगी की गई है। 21 अप्रैल बुधवार तक लगभग 3655 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की जा चुकी है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में अब तक 396 मंडी/ खरीद केंद्रों पर कुल 68.84 लाख टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से कुल 61.07 लाख टन गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। बुधवार को दिन 2.35 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है। इसके अलावा अब तक 4,04,423 किसानों के 7,85,349 जे-फॉर्म बनाए जा चुके हैं।अभी तक किसानों को ब्याज समेत 2725 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इनमें से 21 अप्रैल, 2021 तक 3655 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की जा चुकी है।
साथ ही सभी संबंधित को हिदायतें जारी की गई हैं कि मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जाए ताकि मंडियों में गेहूं जमा न हो। किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न आए। इसके अतिरिक्त, मंडियों के निरीक्षण के लिए सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि खरीद कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो।