फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सांसद के आवास जाने वाली सड़क हुई बीमार

सांसद के आवास जाने वाली सड़क हुई बीमार

Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांसद के आवास जाने वाली सड़क हुई बीमार
सिटी ब्यूटीफुल की यह ‘सूरत’ बदलनी चाहिए
विज्ञापन

सबहेड
मध्य मार्ग और विज्ञान पथ की हालत बेहद खराब, सांसद के आवास की तरफ जा रही सड़की भी बदहाल

प्रशासक और अफसरों के आवास की ओर जाने वाली सड़कें हैं चकाचक, टंडन के घर के सामने की सड़क भी शानदार

अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। सड़कें किसी भी शहर का आइना होती हैं और आइना कभी झूठ नहीं बोलता। सड़काें की स्थिति से ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का आकलन किया जाता है। शहर की सड़कें अगर चकाचक हैं तो समझ लीजिए शहर विकास की राह पर है। सिटी ब्यूटीफुल का आइना साफ बता रहा है कि शहर की ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हैं। आम सड़कोें की बात छोड़िए सांसद किरण खेर के घर तक जाने वाली सड़क भी टूटी हुई है। अब जनता किसके पास गुहार लगाए, यह यक्ष प्रश्न शहरवासियों के मन को झकझोर रहा है। हालांकि यूटी प्रशासक और उनके सलाहकार के आवास की तरफ जाने वाली सड़कें चकाचक हैं।
चंडीगढ़ दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी होने के साथ केंद्र शासित प्रदेश भी है। यहां के लोग अतीत के आइने में झांककर देखते हैं तो बीते 30-35 सालों में शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मध्य मार्ग की इतनी दुर्गति पहले कभी नहीं देखी। इसके अलावा सिटी के विज्ञान पथ की हालात बेहद पतली है। मध्य मार्ग की हालत तो इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहर के समय कहीं-कहीं गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क से वाहनों के गुजरने के साथ ही धूल का गुबार उड़ने लगता है। फिलहाल अभी मौसम नम है। अगर हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में सिटी ब्यूटीफुल में गांव की सैर किए बिना ही यहां गांव की भरपूर अनुभव का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-7 के सड़क मार्ग पर नहीं दिखे गड्डे
सेक्टर-7 से किशनगढ़ को मिलाने वाली मुख्य सड़क पर आपको गड्ढे नहीं देखने को मिलेंगे क्योंकि इस सड़क मार्ग पर यूटी प्रशासन के प्रशासक और उनके सलाहकार का आवास है। इसी रास्ते से होकर प्रशासन के आलाधिकारी आते और जाते हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार के कई मंत्री और अफसर भी यहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत
इसके आगे बढ़ते ही किशनगढ़ टी प्वाइंट पर पहुंचते ही हालात बिल्कुल इतर हो जाते हैं। चाहे वह किशनगढ़ को जाने वाला सड़क मार्ग हो या फिर मध्य मार्ग को मिलाने वाली सड़क। दोनों ही मार्गों की हालत दयनीय है। यहीं साइड में लाइन टूट जाने के चलते एक गड्डा बीते कई दिनों से खुदा पड़ा हुआ है। खतरनाक मोड़ होने के चलते यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

लिंक रोड की हालत दयनीय
यहीं सेक्टर-7 में 23 नंबर सरकारी आवास में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर रहती हैं। वर्तमान में सांसद को काफी ताकतवर माना जा रहा है। इसके बावजूद उनके आवास को जाने वाली लिंक रोड बदहाल है। ऐसी दशा में आम लोग किसके पास सड़कों को सही कराने की फरियाद लेकर जाएं।

भाजपा अध्यक्ष के आवास के सामने की सड़क भी चकाचक
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के सेक्टर-18 स्थित आवास के सामने से निकलने वाली सड़क चकाचक है। वाहन इस रोड पर बिना रुकावट के फर्राटा भर सकते हैं लेकिन शहर की दर्जनों सड़के बदहाल हैं।


सेक्टर-28 की सड़क भी चकाचक
इसके अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री पवन बंसल के सेक्टर-28 स्थित आवास को जाने वाली सड़क चकाचक है। बिना किसी डर के आपके इस सेक्टर की सड़कों पर वाहनों से जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed