{"_id":"5c803625bdec2214680509a5","slug":"91551906341-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने दायर किया जवाब
मौलीजागरां थाने के तत्कालीन एसएचओ को 45 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। थाना मौलीजागरां से सीबीआई द्वारा 45 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए तत्कालीन एसएचओ, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की जमानत याचिका पर सीबीआई ने जवाब दायर कर दिया है। सीबीआई ने इंस्पेक्टर की जमानत याचिका का विरोध कर जांच जारी होने की बात कही। कहा कि फिलहाल मामले के आरोपी कांस्टेबल प्रमोद की गिरफ्तारी होनी शेष है। सीबीआई ने इंस्पेक्टर को जमानत मिलने पर सबूतों से छेड़छाड़ और उसके गवाह प्रभावित करने की आशंका जताई। अदालत ने जमानत पर फैसले के लिए 7 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
26 जनवरी की रात करीब 9 बजे मौलीजागरां थाना पुलिस ने अहाते के बाहर से शिकायतकर्ता के भतीजे समेत कुछ युवकों को चरस के 3 बंडल समेत पकड़ा था। शिकायतकर्ता अपने भतीजे के हिरासत में होने पर मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह से मिले। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने उन्हें कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद से बातचीत को कहा। आरोप हैं कि कांस्टेबल सुरेंद्र राठी और प्रमोद कुमार ने इंस्पेक्टर के कहने पर शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये डिमांड की और सौदा 55 हजार रुपये में तय हुआ। 28 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे सीबीआई ने कांस्टेबल सुरेंद्र राठी को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ दबोचा। फिर इंस्पेक्टर को थाना मौलीजागरां से पकड़ा गया था।