फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुविधाएं मांगना गुनाह नहीं: मेयर

सुविधाएं मांगना गुनाह नहीं: मेयर

Fri, 08 Feb 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
सुविधाएं मांगना गुनाह नहीं: मेयर
मेयर को मिलने वाली सुविधाएं मांगना गुनाह नहीं है: कालिया
विज्ञापन

सबहेड
कहा-कुछ लोग आरक्षित वर्ग से होने के कारण मुझे निशाना बना रहे हैं पर मैं डरने वाला नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मेयर हाउस में नियमानुसार जो भी सुविधाएं मेयर को मिलनी चाहिए, मैं उसका हकदार हूं। और इन सुविधाओं को मांगना कोई गुनाह नहीं है। पार्षदों के मोबाइल की कीमत की लिमिट है लेकिन मेयर को जो मोबाइल मिलना है, उसकी कीमत की लिमिट तय नहीं है। मैंने जो मोबाइल मांगा है, उसमें गलत क्या है। जब मैं मेयर नहीं रहूंगा तो उसका पैसा नगर निगम में जमा करा दूंगा। मुफ्त में तो नहीं मांग रहा। इसको कुछ लोग राजनीतिक रंग दे रहे हैं। यह बता मेयर राजेश कालिया ने वीरवार को अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कहीं।
कालिया ने कहा कि शहर में आज तक जितने भी मेयर हुए हैं, उन्हें जो सुविधाएं नगर निगम की ओर से दी गई हैं, उसके बारे में कोई नहीं पूछता। मेयर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके आरक्षित वर्ग से होने का दर्द उन्हें दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेयर हाउस में मेयर का कैंप ऑफिस भी है। वहां पर नगर निगम में अधिकारी आएंगे तो कहां पर बैठेंगे। मुझे जो लोग मिलने आएंगे उन्हें जमीन पर तो बैठा नहीं सकता। अब लोग इस बात के बारे में मुझे ताना दे रहे हैं तो वे डरने वाले नहीं है। मैं इसकी परवाह किए बिना अपना काम कर रहा हूं। मेयर राजेश कालिया का कहना है कि मेयर हाउस की कई सामान गायब है। इसके लिए अधिकारियों से बात की है। कि वे स्वयं भी जाकर देखें कि वहां पर क्या क्या सामान चाहिए और जो अधिक है, उसे स्टोर में रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed