{"_id":"5c4f65f2bdec222b6e16c19b","slug":"91548707314-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जे ई ने दिया पांच साल का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जे ई ने दिया पांच साल का आश्वासन
विज्ञापन
किसान कॉलोनी निवासी जेई से मिले
पांच दिन में समस्या का हल कर दिया जाएगा : जेई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 किसान कॉलोनी निवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को जेई अनवर से मुलाकात की। कॉलोनी निवासियों के साथ आम आदमी पार्टी के सदस्य भी पहुंचे थे। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी न होने और घरों में पेयजल के साथ सीवरेज का पानी मिक्स होकर आने से पिछले दो साल से लोग परेशान हैं। इसे लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी दी गई, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या इतनी बढ़ गई कि लोगोें के घरों में दरारें तक आ गई हैं। जेई ने कॉलोनी पहुंचकर मुआयना किया और आश्वासन दिया है कि पांच दिनों में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के शिशुपाल, अरविंद चौहान, सुरिंदर कौर, रमेश कुमार, जसविंदर कौर, कुलविंदर कौर आदि मौजूद रहे।