{"_id":"5961148f4f1c1bb5568b46e0","slug":"91499534479-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"manan","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
manan
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 दिन तक होटल में रख कराया देह व्यापार
- भाजपा सरपंच पर महिला को बंधक बना दुराचार का आरोप, छह पर केस
- महिला का दर्द जान पसीजा ग्राहक, पुलिस को सूचित कर कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)।
एक महिला को 40 दिन तक होटल में बंधक बनाकर उसके साथ देह व्यापार कराया गया। आरोप भाजपा सरपंच पर लगा है। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी और उसके साथियों ने नशे का डोज देकर पीड़िता के साथ दुराचार भी किया। वह होटल से तब मुक्त हुई जब ग्राहक के तौर पर उसके पास भेजा गया व्यक्ति पीड़िता की आपबीती सुन पसीज गया और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर भाजपा नेता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव झंडेचक्क के मौजूदा भाजपा सरपंच जोगिंद्रपाल ने उसे एक होटल में बंधक बनाकर रखा। होटल में बंधक बनाकर उसे नशे का डोज दिया जाता था। उसके साथ देह व्यापार कराया गया। महिला ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसके ही गांव के तीन युवकों ने दवाई दिलाने के बहाने अपनी कार में बैठाया था। कार में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। ड्रिक में नशीला पदार्थ होने के कारण उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे रात को दीनानगर हाईवे पर स्थित होटल में ले गए। वहां होटल के मालिक व भाजपा नेता जोगिंद्रपाल, अजय कुमार, सनी, डैनी व विनोद कुमार ने दुराचार किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए उसका सौदा दिल्ली की किसी पार्टी से किया था। इस तरह वह आरोपियों के इशारे पर होटल में आने वाले ग्राहकों का शिकार बनती गई। इसी बीच होटल में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने व्यथा सुन उसकी मदद की और पुलिस के सहयोग से वह मुक्त हो सकी।
पुलिस ने होटल पर दबिश देकर एक आरोपी विनोद कुमार को दबोच लिया। जबकि चार अन्य भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।