फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   90 thousand rupees and jewellery worth lakhs recovered, handed over to Solan police

Panchkula News: 90 हजार रुपये और लाखों के जेवर बरामद, सोलन पुलिस को सौंपे

Thu, 25 Sep 2025 10:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:46 PM IST
सार

पंचकूला में पुलिस ने सोलन से चोरी हुए नकद और सोने के गहने बरामद किए। सेक्टर-16 से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामान हिमाचल पुलिस को सौंपा गया। पुलिस की तत्परता की सराहना हुई।

विज्ञापन
90 thousand rupees and jewellery worth lakhs recovered, handed over to Solan police

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस ने ‘दिन की पहचान, एक नेक काम’ मुहिम के तहत ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज और 112 की सक्रिय टीम ने करीब 90 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने के गहने बरामद कर सोलन पुलिस को सौंप दिए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि प्रकाश क्षेत्री व पत्नी निर्मला क्षेत्री हिमाचल प्रदेश के सोलन में रहते हैं। वह मकान मालिक विजय वर्मा के घर से नकदी और सोने के गहने चोरी कर पंचकूला ले आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सेक्टर-16 से काबू किया और उनके कब्जे से नकदी व जेवरात बरामद कर लिए। बरामद सामान की जानकारी पंचकूला पुलिस ने हिमाचल पुलिस को दी और पूरा मामला आगे की विधिक कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed