{"_id":"6a8cad56590b8ae7650f437a","slug":"9-km-stretch-of-morni-raipur-rani-road-turns-into-a-nightmare-commuters-plagued-by-potholes-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-140392-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर 9 किमी का सफर बना मुसीबत, गड्ढों से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर 9 किमी का सफर बना मुसीबत, गड्ढों से राहगीर परेशान
विज्ञापन
बारिश में सड़क दलदल में बदली, रोडवेज बसों और कार चालकों को भी दिक्कत; लोगों ने स्थायी मरम्मत की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी से रायपुररानी को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की बदहाल स्थिति से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। पलासरा गांव तक करीब नौ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। बारिश के बाद कई हिस्सों में सड़क दलदल जैसी हो जाती है और मलबा व गड्ढे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ छोटी कारों को भी यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक वर्ष से सड़क की हालत खराब है। आए दिन वाहन फंसने और खराब होने की घटनाएं सामने आती हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया।
पर्यटन पर भी पड़ रहा असर
मोरनी में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच मुख्य संपर्क मार्ग की बदहाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण पर्यटकों को परेशानी होती है, जिसका असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें अधिकारियों के आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क पर काम दिखाई देना चाहिए। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो राहगीरों के साथ पर्यटन क्षेत्र के लिए भी समस्या बढ़ सकती है।