फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   89 people donated blood in Seva Bharti's blood donation camp

सेवा भारती ने लगाए दो शिविर, 89 ने किया रक्तदान

Mon, 24 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
89 people donated blood in Seva Bharti's blood donation camp
पंचकूला। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमितों को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए रविवार को सेवा भारती पंचकूला ने दो रक्तदान शिविर लगाए। इसें कुल 89 लोगों ने रक्तदान किया। पहला शिविर सेक्टर-20 स्थित कम्युनिटी सेंटर और दूूसरा भारत विकास परिषद द्वारा रैली सेक्टर-12-ए में लगाया गया। शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगा।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सेवा भारती प्रांत प्रमुख ईश्वर जिंदल, सेवा भारती जिला पंचकूला प्रमुख अशोक गुप्ता, जिला कार्यवाह राजबीर, भारत विकास परिषद पंचकूला के सचिव सुभाष मंगला व डॉ. हरमन कौर जीएमसीएच सेक्टर-32 द्वारा दीप प्रज्वलित करके भारत विकास परिषद भवन में किया गया। सेक्टर 20 के कम्युनिटी सेंटर में रमाकांत भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक एवं घटना कमांडर विशाल सैनी और पीजीआई के डॉक्टर निपुण प्रिंजा ने दीप प्रज्वलन करके शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद में 53 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें तीन महिला थी और सेक्टर 20 में 36 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें तीन महिलाएं थीं। युवाओं ने विशेष तौर पर रक्दान के लिए उत्साह दिखाया। सेक्टर 20 के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-9 निवासी ललित अरोरा (71) ने रक्तदान किया। सेवा भारती द्वारा आयुर्वेदिक काढ़ा और महा सुदर्शन बटी भी दिया गया। रक्तदान शिविर में व्यवस्था के लिए सुमित गोयल, अनिल बंसल, निबेश, विनय जायसवाल, प्रीतम कुमार एवं स्वयंसेवकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed