फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   855 drug traffickers arrested in seven days, 16 kg heroin seize

सात दिन में 855 नशा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो मिली हेरोइन

Fri, 05 Mar 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
855 drug traffickers arrested in seven days, 16 kg heroin seize
चंडीगढ़। नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई सप्ताह भर चलने वाली विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मुहिम के तहत 855 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 16 किलो हेरोइन, 35 किलो अफीम, 46 किलो गांजा, 12 क्विंटल भुक्की और 4.61 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 855 नशा तस्करों और सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 672 एफआईआर दर्ज की गई हैं। नशे के खिलाफ पुलिस ने यह अभियान 25 फरवरी को शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के दौरान पुलिस ने नशा तस्करों और सप्लायरों द्वारा गैरकानूनी ढंग से बनाई 9.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए 18 प्रस्ताव तैयार किए हैं। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस मामलों के 34 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए पंजाब पुलिस वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed