फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   850 participants will participate in Haryana State Youth Festival

हरियाणा राज्य युवा उत्सव में शिरकत करेंगे 850 प्रतिभागी

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
850 participants will participate in Haryana State Youth Festival
पंचकूला। 28 से 30 दिसंबर तक 27वें हरियाणा राज्य युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय उत्सव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त महावीर कौशिक ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से लगभग 850 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं जैसे संगीत (शास्त्रीय गायन वादन), लोक संगीत, नृत्य (शास्त्रीय नृत्य व लोक नृत्य), नाटक (एकाकी), भाषण प्रतियोगिता और अन्य श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 और जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल सेक्टर-1 में किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमश: 10 हजार रुपये, 7500 रुपये और 5 हजार रुपये व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त के अनुसार प्रदेशभर से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रतिभागियों को आयोजन स्थलों तक लाने-ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से चार बसों की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी, एसीपी ममता सौदा, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी अमरजीत, हरियाणा रोडवेज से व्योम शर्मा, बीडीपीओ विशाल पराशर व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed