{"_id":"6af37e3a75a07d962e034427","slug":"govardhan-puja-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-at-shri-radheshyam-gaushala-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143528-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री राधेश्याम गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री राधेश्याम गौशाला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मंगलवार को कालका की श्री राधेश्याम गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गौशाला में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कालका सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। आरती के बाद गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौशाला परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
गौशाला के प्रधान खुशदेवराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर दूर-दराज से भी श्रद्धालु गौशाला पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। गोवर्धन पूजा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की पूजा के साथ-साथ गौमाता की सेवा और संरक्षण का भी विशेष महत्व है।